bell-icon-header
विदेश

ताइवान के आसपास दिखे चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स, बढ़ी टेंशन

China-Taiwan Conflict: चीन और ताइवान के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। इसी बीच चीन ने हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है।

Feb 01, 2024 / 12:40 pm

Tanay Mishra

Fighter jets

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद जगजाहिर है। पिछले एक साल में चीन ने कई बार ताइवान बॉर्डर के पास सैन्याभ्यास किया है और ताइवान के एयरस्पेस में फाइटर जेट्स के ज़रिए और सीस्पेस में वॉरशिप्स के ज़रिए घुसपैठ भी की है। ताइवान को अमेरिका (United States Of America) भी खुले तौर पर समर्थन करता है और यह बात चीन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसी बीच चीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है।


ताइवान के आसपास दिखे चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से बुधवार सुबह करीब 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स देखे गए हैं।

पहला मौका नहीं

यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ऐसा किया है। चीन पहले कई बार ऐसा कर चुका है और पिछले एक साल में तो चीन के कई मौकों पर ऐसी हरकत की है।

ताइवान की सेना हुई अलर्ट

चीन पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। हालांकि फिर भी इसे देखते हुए ताइवान की सेना अलर्ट हो गई है।


क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

यह भी पढ़ें

इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 27 हज़ार पार, 70,000 से ज़्यादा घायल

Hindi News / world / ताइवान के आसपास दिखे चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स, बढ़ी टेंशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.