bell-icon-header
विदेश

साउथ कोरिया में जन्म दर में भारी गिरावट, बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं महिलाएं

Child Birth Rate On Decline In South Korea: दुनिया के कई देशों में जन्म दर में भारी गिरवट देखने को मिल रही है। इनमें साउथ कोरिया भी शामिल है।

Mar 01, 2024 / 03:14 pm

Tanay Mishra

South Korea witnessing decline in child birth rate

दुनिया के कई देशों में इस समय एक बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। यह समस्या है जन्म दर में गिरावट। कई देशों में पिछले कुछ साल में जन्म दर में काफी गिरावट आई है और यह चिंता का विषय बन चुकी है। कई देशों में इस वजह से काफी परेशानी भी हो रही है। साउथ कोरिया (South Korea) भी इन देशों में से एक है। साउथ कोरिया में जन्म दर में भारी गिरावट आई है।


सबसे कम प्रजनन दर

साउथ कोरिया इस समय दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर से जूझ रहा है। देश की सरकार के लिए यह बात चिंता का विषय बन गई है।

बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं महिलाएं

साउथ कोरिया में महिलाएं बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं। इससे देश की जन्म दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।


किस वजह से घट रही है जन्म दर?

साउथ कोरिया में जन्म दर के घटने का कारण है कॉस्ट ऑफ लिविंग का बढ़ना। इस वजह से महिलाएं बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं।

सरकारी प्रोत्साहन भी नहीं कर रहे काम

साउथ कोरिया में सरकार भी लोगों को ज़्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन दे रही हैं। लेकिन इसके सकारात्मक नतीजें नहीं मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

अबू धाबी के हिंदू मंदिर में सामान्य जनता के दर्शन के लिए आज से खुले द्वार

Hindi News / world / साउथ कोरिया में जन्म दर में भारी गिरावट, बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.