bell-icon-header
विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे नॉर्थ कोरिया का दौरा

Vladimir Putin To Visit North Korea: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आने वाले समय में नॉर्थ कोरिया का दौरा करेंगे।

नई दिल्लीMay 25, 2024 / 02:59 pm

Tanay Mishra

Kim Jong and Vladimir Putin

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) पिछले साल सितंबर में रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी किम की मुलाकात हुई और दोनों के बीच नॉर्थ कोरिया के संबंधों में मज़बूती लाने और दूसरे कई अहम विषयों पर चर्चा की। किम ने तो पुतिन को नॉर्थ कोरिया आने का आमंत्रित भी दिया था। पुतिन ने भी किम का यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया था। इस साल जनवरी में भी पुतिन को नॉर्थ कोरिया की तरफ से दौरे का आमंत्रण मिला था। अब लगता है पुतिन नॉर्थ कोरिया जाने के आमंत्रण पर मुहर लगा चुके है।

पुतिन करेंगे नॉर्थ कोरिया का दौरा

पुतिन नॉर्थ कोरिया का दौरा करेंगे। क्रेमलिन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने इस बारे में जानकारी दी

पुतिन कब करेंगे नॉर्थ कोरिया का दौरा?

पुतिन के नॉर्थ कोरिया दौरे की तारीख अभी सामने नहीं आई है। पेस्कोव ने बतया कि इस दौरे के लिए तारीख का फैसला करना अभी भी बाकी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / world / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे नॉर्थ कोरिया का दौरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.