विदेश

रूस ने शुरू किया यूक्रेन के पास परमाणु सैन्याभ्यास

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के बीच ही रूस ने यूक्रेन के पास परमाणु सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है।

नई दिल्लीMay 22, 2024 / 11:58 am

Tanay Mishra

Russia starts nuclear tactical weapons drills near Ukraine

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी थी। रूस की सेना अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मचा चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। ऐसे में जिस युद्ध को रूस कुछ दिन में जीत सकता था, उस युद्ध को अभी भी पुतिन जीत नहीं पाए हैं। ऐसे में पुतिन ने कुछ समय पहले ही परमाणु सैन्याभ्यास का आदेश दिया था और अब यह शुरू भी हो गया है।

रूस ने शुरू किया यूक्रेन के पास परमाणु सैन्याभ्यास

रूस की सेना ने यूक्रेन के पास परमाणु सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। इस सैन्याभ्यास में टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं होगा।


क्या है स्ट्रैटेजिक और नॉन-स्ट्रैटेजिक टैक्टिकल परमाणु हथियारों में अंतर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियार और नॉन-स्ट्रैटेजिक टैक्टिकल परमाणु हथियार अलग-अलग होते हैं। स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियार नॉन-स्ट्रैटेजिक टैक्टिकल परमाणु हथियारों की तुलना में बेहद ही विनाशकारी होते हैं।

यूक्रेन और वेस्ट की बढ़ेगी टेंशन

रूस के इस कदम से यूक्रेन की तो टेंशन बढ़ेगी ही, साथ ही अमेरिका (United States Of America) समेत दूसरे वेस्टर्न देशों की भी टेंशन बढ़ेगी जो इस युद्ध में रूस के खिलाफ हैं और यूक्रेन का साथ दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा..मारा गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास साथी छोटा शकील!

Hindi News / world / रूस ने शुरू किया यूक्रेन के पास परमाणु सैन्याभ्यास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.