bell-icon-header
विदेश

रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 3 ड्रोन्स, क्रीमिया ब्रिज पर हमले का था प्लान

Russia-Ukraine War: 18 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस न सिर्फ यूक्रेन पर ज़्यादा हमले कर रहा है, बल्कि यूक्रेन के कई हमलों को रोक भी रहा है। हाल ही में ऐसा करने में रूस को एक बार और कामयाबी मिली है।

Sep 02, 2023 / 11:24 am

Tanay Mishra

Crimea Bridge

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 18 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेन की सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से युद्ध में लगातार रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है। यूक्रेन की सेना के लगातार इस युद्ध में डटे रहनेकी वजह से युद्ध में रुस की सेना को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं और साथ ही कुछ हमलों को रोका भी जा रहा है। पर रूस न सिर्फ ज़्यादा हमले कर रहा है, बल्कि ज़्यादा हमले रोक भी रहा है। ऐसा करने में रूस को हाल ही में फिर से कामयाबी मिली है।


यूक्रेन का था क्रीमिया ब्रिज पर हमले का प्लान, रूस ने मार गिराए 3 ड्रोन्स

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनके एयर डिफेंस ने यूक्रेन के 3 ड्रोन्स को मार गिराया है। तीनों ड्रोन्स को क्रीमिया ब्रिज (Crimea Bridge) पर हमले के लिए लॉन्च किया गया था। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि उनके एयर डिफेंस ने पहले नेवी ड्रोन को शुक्रवार की रात मार गिराया और बाकी दो ड्रोन्स को शनिवार को जल्द सुबह ढेर किया। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार तीसरा एक सेमी-अंडरवॉटर ड्रोन था।


https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

तालिबान के बैन के बाद अफगानिस्तान महिला क्रिकेटर की ICC से गुहार

संबंधित विषय:

Hindi News / world / रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 3 ड्रोन्स, क्रीमिया ब्रिज पर हमले का था प्लान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.