scriptपरमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास का रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया आदेश | Russia President Vladimir Putin orders nuclear weapons drills | Patrika News
विदेश

परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास का रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया आदेश

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक बड़ा आदेश दे दिया है। यह आदेश परमाणु हथियारों से संबंधित है इससे यूक्रेन के साथ ही दूसरे कई देशों की चिंता भी बढ़ जाएगी।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 06:30 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin

Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका हैरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी थी। रूस की सेना अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मचा चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। ऐसे में जिस युद्ध को रूस कुछ दिन में जीत सकता था, उस युद्ध को अभी भी पुतिन जीत नहीं पाए हैं। ऐसे में अब पुतिन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से न सिर्फ यूक्रेन की, बल्कि दुनिया के कई देशनो की चिंता बढ़ जाएगी।

पुतिन ने दिया परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास का आदेश

पुतिन ने अब अपनी सेना को परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास का आदेश दे दिया है। रूस और नाटो (NATO) और इसके कई सदस्य देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में पुतिन ने अपनी सेना की साउथर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट एविएशन यूनिट और नेवी फोर्सेज़ को टैक्टिकल परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास शुरू करने का आदेश दे दिया है।

उकसाऊ बयानों और धमकियों का है जवाब

रूस के रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि टैक्टिकल परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास वेस्टर्न देशों के लीडर्स का रूस के लिए दिए जा रहे उकसाऊ बयान और धमकियों का जवाब है।

स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियारों का नहीं होगा इस्तेमाल

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि उनकी सेना परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास के दौरान सिर्फ नॉन-स्ट्रैटेजिक टैक्टिकल परमाणु हथियारों का ही इस्तेमाल करेगी। इस दौरान स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियार नॉन-स्ट्रैटेजिक टैक्टिकल परमाणु हथियारों की तुलना में बेहद ही विनाशकारी होते हैं।

तबाही का इशारा?

पुतिन का यह फैसला तबाही का इशारा हो सकता है। यह फैसला इस बात का संकेत हो सकता है कि आगे जाकर रूस यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में परमाणु हथयारों का इस्तेमाल कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूक्रेन में विनाश का मंज़र छा जाएगा। इतना ही नहीं, इससे वर्ल्ड वॉर 3 की शुरुआत भी हो सकती है। हालांकि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा, इस बारे में कहना अभी जल्दबाज़ी होगी। पर इस बात की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें

फ्रांस की स्टेट विज़िट पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन की मदद को बताया प्राथमिकता

Hindi News/ world / परमाणु हथियारों के साथ सैन्याभ्यास का रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो