script‘भारतीय मर्दों के साथ ना बनाएं संबंध’, महिला ने बताए वो 3 कारण जिनसे मचा हंगामा      | Relationship Coach Suggest not to Date Indian Men Outrage on Social Media | Patrika News
विदेश

‘भारतीय मर्दों के साथ ना बनाएं संबंध’, महिला ने बताए वो 3 कारण जिनसे मचा हंगामा     

Relationship Tips Viral Video: रिलेशनशिप के लिए भारतीय लड़कों के मुकाबले विदेशी लड़के सबसे अच्छी च्वॉइस है। इसका कारण भी इस रिलेशनशिप कोच ने बताया है जिस पर सोशल मीडिया पर आक्रोश भड़क गया है। आखिर ऐसा क्या कहा है कि कोच ने आपको बताते हैं।

नई दिल्लीJul 25, 2024 / 03:17 pm

Jyoti Sharma

Relationship

Relationship

Relationship Tips Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला रिलेशनशिप कोच भारतीय पुरुषों के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कह रही है। वो कह रही है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए भारतीय पुरुषों से बचना चाहिए और उनसे शादी भी नहीं करनी चाहिए। इस वीडियो में ये महिला क्या कह रही है आप भी सुनिए..

भारतीय मर्दों के साथ ना करें डेटिंग

इस वीडियो में महिला बता रही है कि वो भारतीय पुरुषों के साथ डेट क्यों नहीं करती हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस महिला का समर्थन किया है तो वहीं कुछ ने इसका विरोध किया है। ये महिला एक रिलेशनशिप कोच है। इसका नाम चेतना चक्रवर्ती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो में इस महिला ने कहा है कि ये इस बात को स्वीकार करने का समय है। मुझसे कुछ क्लाइंट प्यार की बातें करते हैं वो पूछते हैं कि उन्हें किसको डेट करना चाहिए और किसे नहीं….मैं अब आपसे वही कह रही हूं कि जो मैंने खुद आजमाया और परखा हुआ है। 

क्या है वो 3 वजह

वीडियो में आगे ये रिलेशनशिप कोच कहती हैं कि वो भारतीय पुरुषों को डेट नहीं करती हैं और ना ही ऐसी कोई दिलचस्पी है। इसकी उन्होंने 3 वजहें भी बताई हैं। चेतना कहती हैं कि पहली वजह तो ये कि उन्हें ये नहीं सिखाया गया है कि बातचीत कैसे करनी होती है। अगर साथी महिला पार्टनर किसी मुद्दे पर बहस कर रही होती है तो वो चुप हो जाते हैं। वो महिला पार्टनर को गलत ठहराने के लिए कुतर्क करने लगते हैं और अक्सर वो ऐसे मौके पर गाली-गलौच पर भी उतर आते हैं। 
दूसरा उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुषों को रोमांस जरा भी नहीं आता। उन्हें नहीं पता कि अपनी महिला के साथ कैसे पेश आना है जिससे उनकी पार्टनर को अच्छा फील हो। वो रोमांस का मतलब सिर्फ और सिर्फ एक डिनर डेट समझते हैं वो महिलाओं की फीलिंग्स नहीं समझते और ना ही वो दिन के छोटे-छोटे मूमेंट को इन्ज्वॉय कर पाते हैं। 
तीसरे कारण में उन्होंने बताया है कि भारतीय पुरुषों को घर की देखभाल करनी भी नहीं आती है। वो महिला साथी के साथ घर के किसी भी काम में हाथ नहीं बंटाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि घर का काम सिर्फ औरतों के नाम होता है और अगर किसी वजह से उन्हें घर का काम करना भी पड़ जाए तो वो इसे महिला साथी पर एहसान समझते हैं। 

लोगों ने जताया विरोध

चेतना की इन्हीं बातों से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इस वीडिया पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ये भारतीयों के लिए एक बेहुदा मजाक है। एक महिला ने कमेंट किया कि उसने खुद एक भारतीय पुरुष से शादी की है कुछ मामलों में ये कुछ पुरुषों के बारे में ठीक है लेकिन अपने निजी अनुभव को लेकर पूरे देश के पुरुषों के तौर पर लेबल नहीं करना चाहिए। 

Hindi News/ world / ‘भारतीय मर्दों के साथ ना बनाएं संबंध’, महिला ने बताए वो 3 कारण जिनसे मचा हंगामा     

ट्रेंडिंग वीडियो