scriptपाकिस्तान में बाढ़ की चेतावनी, लोगों की बढ़ी चिंता | Pakistan could have floods, warning issued | Patrika News
विदेश

पाकिस्तान में बाढ़ की चेतावनी, लोगों की बढ़ी चिंता

Pakistan Floods Warning: पाकिस्तान में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

नई दिल्लीJul 06, 2024 / 05:51 pm

Tanay Mishra

Floods in Pakistan

Floods in Pakistan

दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल रही हैं। क्लाइमेट चेंज का असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) उन देशों में से है जहाँ क्लाइमेट चेंज का असर काफी ज़्यादा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में मानसून जल्द ही दस्तक देगा। हालांकि पाकिस्तान में प्री-मानसून का असर दिखने लगा है, लेकिन जल्द ही देश में मानसून अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। ऐसे में पाकिस्तान की सरकार अलर्ट हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश में बाढ़ आने की चेतावनी दे दी है।

किन जगहों पर है खतरा?

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार इस्लामाबाद, पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की नदियों में मानसून के दौरान भारी बारिश होने से उफान आने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से इन प्रांतों में बाढ़ आने का खतरा है।

लोगों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेतावनी के बाद खतरे वाली जगहों पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग बचाव के लिए सुरक्षित जगहों का रुख कर सकते हैं।

हाई लेवल कमेटी हुई गठित

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने मंगलवार को एक हाई लेवल कमेटी गठित की। इस कमेटी का गठन पाकिस्तान में मानसून की वजह से होने वाली संभावित समस्याओं से निपटना होगा जिससे लोगों को परेशानी न हो।

मानसून की मार का शिकार है पाकिस्तान

पाकिस्तान में हर साल मानसून की वजह से काफी तबाही मचती है। मानसून के दौरान पाकिस्तान में जान-माल का काफी नुकसान हर साल ही देखने को मिलता है। हर साल पाकिस्तान में मानसून की मार से कई लोग अपनी जान गंवाते हैं, कई लोगों को अपने घरों से हाथ धोना पड़ता है। इसके अलावा सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है, यातायात प्रभावित होता है और पूरे मानसून के दौरान पाकिस्तान में कई जगहों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें

Earthquake: फिलीपींस में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता







Hindi News/ world / पाकिस्तान में बाढ़ की चेतावनी, लोगों की बढ़ी चिंता

ट्रेंडिंग वीडियो