bell-icon-header
विदेश

अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना, फ्लोरिडा के मॉल में फायरिंग से 1 की मौत

Another Shooting Incident In USA: अमेरिका में समय-समय पर गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।

Dec 24, 2023 / 12:40 pm

Tanay Mishra

Shooting at Paddock mall in Ocala, Florida

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या काफी गंभीर है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है और अक्सर ही अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला फ्लोरिडा (Florida) राज्य के ओकला (Ocala) शहर में घटित हुआ है।


मॉल में हुई गोलीबारी

ओकला के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार की रात गोलीबारी की यह घटना घटित हुई। एक शख्स ने भीड़भाड़ वाले पैडक मॉल (Paddock Mall) मॉल में अचानक से गोलीबारी कर दी।

1 की मौत

गोलीबारी में 2 लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा इस हमले में घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की वजह से अपनी जान बचाने के लिए वहाँ से भागने की कोशिश कर रहे कुछ और लोग भी चोटिल हो गए ।

https://twitter.com/hashtag/Florida?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


हमलावर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया में प्लांट में हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत और 39 घायल

संबंधित विषय:

Hindi News / world / अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना, फ्लोरिडा के मॉल में फायरिंग से 1 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.