ब्रिटेन का है मृतक यात्री
मृतक यात्री (73) ब्रिटिश नागरिक बताया जाता है। बैंकॉक के अधिकारियों ने कहा कि मौत (Singapore Airlines) शायद दिल का दौरा पडऩे के कारण हुई। उसकी पत्नी उन 30 घायल यात्रियों में शामिल है, जिन्हें बैंकॉक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सात की हालत गंभीर है। एक यात्री ने बताया कि जिसने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी, वह सीधा विमान की छत से टकराया। बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी।
हवा में विमान के तेजी से हिलने-डुलने को टर्बुलेंस (Turbulence) या एयरक्राफ्ट शेकिंग कहा जाता है। टर्बुलेंस से विमान हिचकोले खाने लगता है। वह तेजी से डोलते हुए तय रूट से ऊपर या नीचे आ जाता है। कई बार टर्बुलेंस प्लेन क्रैश की वजह भी बनता है। मौसम में बदलाव या दूसरी वजहों से हवा का बहाव बदलने से टर्बुलेंस के हालात पैदा होते हैं। मानसून अंदमान के करीब पहुंच चुका है और वहां मौसम बदल रहा है।
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इस सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 के यात्री सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पर वो अपने परिवार के सदस्य से मिले। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपने लोगों के देखकर रोने लग गए उन्हें गले लगाते हुए उन्होंने खुद के बचने को ईश्वर का धन्यवाद दिया।