scriptलीबिया में समुद्री तूफान डैनियल से भीषण बाढ़, 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत और करीब 10,000 लोगों के लापता होने की आशंका | Strom Daniel causing destruction in Libya | Patrika News
विदेश

लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल से भीषण बाढ़, 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत और करीब 10,000 लोगों के लापता होने की आशंका

Destruction In Libya Due To Storm Daniel: लीबिया में डैनियल नाम के समुद्री तूफान ने तबाही मचाई हुई है। इस खतरनाक तूफान की वजह से लीबिया में हालात खराब हैं, खास तौर पर डर्ना शहर में।

Sep 13, 2023 / 12:04 pm

Tanay Mishra

libya_floods_due_to_storm_daniel.jpg

Strom Daniel causing destruction in Libya

प्राकृतिक आपदा कभी भी कहीं भी आ सकती है और इससे काफी नुकसान भी होता है। लीबिया (Libya) में भी ऐसा ही भीषण मंज़र देखने को मिल रहा है। भूमध्य सागर में आए समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया में हालात काफी खराब चल रहे हैं और ये बिगड़ ही रहे हैं। समुदी तूफान डैनियल की वजह से सबसे ज़्यादा खराब स्थिति लीबिया के डर्ना (Derna) शहर में हैं। डर्ना में डैनियल की वजह से भीषण बाढ़ ने भी कहर मचा दिया है और इससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।


अब तक 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत

डर्ना शहर में समुदी तूफान डैनियल की वजह से आई भीषण बाढ़ की वजह से अब तक 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। डर्ना में सिर्फ जान का ही नहीं, माल का भी नुकसान हो रहा है। शहर में कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

https://twitter.com/TeamAmerica2020/status/1701731793387257983?ref_src=twsrc%5Etfw


करीब 10,000 लोग लापता

डर्ना शहर में समुदी तूफान डैनियल की वजह से आई भीषण बाढ़ की वजह से करीब 10,000 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है, पर इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

जापान के मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा बदलाव, बदले गए विदेश और रक्षा मंत्री

Hindi News/ world / लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल से भीषण बाढ़, 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत और करीब 10,000 लोगों के लापता होने की आशंका

ट्रेंडिंग वीडियो