scriptमाइक टायसन से पंगा लेने वाले शख्स ने की 3.7 करोड़ की डिमांड, जानिए क्या है पूरा मामला | Patrika News
विदेश

माइक टायसन से पंगा लेने वाले शख्स ने की 3.7 करोड़ की डिमांड, जानिए क्या है पूरा मामला

Mike Tyson Flight Fight Incident: माइक टायसन ने पिछले साल प्लेन में कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से अब एक शख्स उनसे 3.7 करोड़ की डिमांड कर रहा है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

Dec 02, 2023 / 04:24 pm

Tanay Mishra

mike_tyson_beats_up_guy_who_poked_him.jpg

Mike Tyson beats up guy who poked him on plane

माइक टायसन (Mike Tyson) बॉक्सिंग की दुनिया के सबसे बड़े और पॉपुलर नामों में से एक है। अमेरिका (United States Of America) के महान पूर्व बॉक्सर माइक टायसन को उनके समय का सबसे खतरनाक बॉक्सर माना जाता था। हालांकि अब टायसन की उम्र 57 साल है और वह बॉक्सिंग को काफी समय पहले ही छोड़ चुके हैं, पर इसएक बावजूद आज भी बॉक्सिंग की दुनिया में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। आज भी उन्हें काफी खतरनाक माना जाता है और लोग उनसे पंगा लेने से कतराते हैं। पर हाल ही में एक शख्स ने टायसन से 4,50,000 डॉलर्स (करीब 3.7 करोड़ रुपये) की डिमांड की है। इस शख्स ने पिछले साल टायसन से पंगा लेने की गलती कर दी थी।


प्लेन में टायसन से लिया था पंगा

टायसन से 3.7 करोड़ की डिमांड करने वाले शख्स के बारे में पढ़कर मन में सवाल आना लाज़िमी है कि इस शख्स ने ऐसा क्यों किया? दरअसल पिछले साल अप्रैल में टायसन एक प्लेन में यात्रा कर रहे थे। इसी प्लेन में मेल्विन टाउनसेंड नाम का एक शख्स भी यात्रा कर रहा था और टायसन की पिछली सीट पर ही बैठा था। प्लेन पर टाउनसेंड एक गलती कर बैठता है और टायसन से पंगा ले लेता है। टाउनसेंड काफी देर तक टायसन को उकसाता रहता है और उनसे गलत तरीके से बात भी करता है।

टायसन ने सिखाया सबक

काफी देर टाउनसेंड की हरकतों को चुपचाप झेलने के बाद टायसन से जब रहा नहीं जाता तब वह टाउनसेंड को सबक सिखाने के लिए उठकर उसे कुछ मारे। इससे टाउनसेंड को हल्की चोट भी लगी थी।

https://twitter.com/CollinRugg/status/1730296437307797516?ref_src=twsrc%5Etfw


मांगा हर्जाना

टाउनसेंड ने बताया कि प्लेन में टायसन के साथ हुए पंगे के बाद से ही उसकी ज़िंदगी काफी मुश्किल हो गई है। टाउनसेंड के अनुसार उसे अक्सर ही सिर और गर्दन में दर्द होता है और टायसन की मार का असर अभी भी महसूस होता है। टाउनसेंड के वकील ने भी बताया कि टायसन से हुए पंगे के बाद टाउनसेंड को कई नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है और वह अपने मेडिकल के खर्चे भी नहीं उठा पा रहा है। इसी वजह से टाउनसेंड ने हर्जाने की डिमांड की है।

टायसन के वकील ने किया हर्जाना देने से मना

टायसन के वकील ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उसे इस मामले से जुड़ा एक पत्र मिला है। टायसन के वकील ने यह भी साफ कर दिया कि टाउनसेंड को हर्जाने के तौर पर कोई भी राशि नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के रेडियो होस्ट को जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 खालिस्तानियों को हुई सज़ा

Hindi News/ world / माइक टायसन से पंगा लेने वाले शख्स ने की 3.7 करोड़ की डिमांड, जानिए क्या है पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो