scriptJapan’s SLIM lander : चांद पर तीसरी बार जागा जापान का स्लिम लैंडर, फोटो भेजी | Japan's SLIM lander defies death to survive 3rd frigid lunar night on moon | Patrika News
विदेश

Japan’s SLIM lander : चांद पर तीसरी बार जागा जापान का स्लिम लैंडर, फोटो भेजी

Japan’s SLIM lander :जापान का स्लिम लैंडर चांद पर तीसरी बार जाग गया है और उसने फोटो भेजी है। फिर संपर्क होने से जेएएक्सए के वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

नई दिल्लीApr 26, 2024 / 07:03 am

Anand Mani Tripathi

Japan’s SLIM lander : जापान के चंद्र मिशन ने फिर कमाल कर दिया है। उसका स्लिम लैंडर चांद पर तीसरी बार जाग गया। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने बताया कि लैंडर से फिर संपर्क हुआ है। इस दौरान लैंडर ने चांद की सतह की तस्वीर खींची। चांद पर कड़ी सर्दी के बावजूद लैंडर के फिर सक्रिय होने को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जेएएक्सए ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, स्लिम लैंडर का फिर से जागना इसकी मजबूती दिखाता है। इसके नेविगेशन कैमरों से मंगलवार रात चांद की सतह की जो तस्वीर ली गई, वह बहुत छोटी है। चांद पर 14 दिन उजाला और 14 दिन अंधेरा रहता है। रात को तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। दिन में यह 100 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। भीषण तापमान झेलकर लैंडर के उपकरणों का बचा रहना जेएएक्सए के लिए बड़ी कामयाबी है।
की थी सटीक लैंडिंग
स्लिम लैंडर 20 जनवरी को चांद की सतह पर उतरा था। इसने सटीक लैंडिंग की थी। रिजर्व बैटरी के दम पर कुछ घंटे चलने के बाद यह बंद हो गया। सूर्य की रोशनी की दिशा बदलने पर लैंडर ने 28 जनवरी को बिजली बनानी शुरू कर दी थी। तब इससे फिर संपर्क हुआ था।
14 रात के बाद नहीं जागा था विक्रम
पिछले साल अगस्त में भारत के चंद्रयान-3 यान के चांद की सतह पर उतरने के कुछ दिन बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान स्लीप मोड में चले गए थे। इसरो को उम्मीद थी कि ये फिर सक्रिय होंगे, लेकिन 14 रातें बीतने के बाद ऐसा नहीं हुआ। चांद पर रात को कड़ाके की सर्दी में रोवर्स का संचालन कठिन हो जाता है। वे अपने इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स की सुरक्षा के लिए स्लीप मोड में चले जाते हैं।

Home / world / Japan’s SLIM lander : चांद पर तीसरी बार जागा जापान का स्लिम लैंडर, फोटो भेजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो