bell-icon-header
विदेश

भारत के एक और दुश्मन का अंत! जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती फैयाज़ हुआ पाकिस्तान में ढेर

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में रह रहे कई आतंकी, जो भारत के दुश्मन हैं, मारे जा रहे हैं। हाल ही में एक और आतंकी के साथ ऐसा ही हुआ और वह पाकिस्तान में मारा गया।

नई दिल्लीMay 23, 2024 / 01:02 pm

Tanay Mishra

Jaish-E-Mohammad terrorist Mufti Fayyaz

पिछले 2 साल में पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे आतंकियों में डर का माहौल है। पाकिस्तान में कई आतंकी, जो भारत (India) के दुश्मन भी हैं, अज्ञात हमलावरों का शिकार बन रहे हैं। समय-समय पर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं जब पाकिस्तान में आतंकियों को अज्ञात हमलावर ढेर कर रहे हैं। पाकिस्तान में इस तरह के चल रहे ट्रेंड से हड़कंप मचा हुआ है। जो आतंकी पहले खुले में भारत को धमकियाँ देते थे, यहाँ तक की रैलियाँ करने से भी नहीं डरते थे, वो अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। आए दिन ही पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर इन आतंकियों को मार गिरा रहे हैं। हाल ही में भारत के एक और दुश्मन और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के आतंकी को पाकिस्तान में मार गिराया है।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती फैयाज़ का हुआ खात्मा

हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती फैयाज़ (Mufti Fayyaz) को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। फैयाज़ जैश-ए-मोहम्मद का खास आतंकी था और उसे अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में मौत के घाट उतार दिया।


कई आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का शिकार

अब तक कई आतंकियों को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर शिकार बना चुके हैं। पाकिस्तान इन अज्ञात हमलावरों का भारत से कनेक्शन बताकर भारत पर इल्जाम लगाता है। ये अज्ञात हमलावर पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर भारत के दुश्मनों को मार रहे हैं।

यह भी पढ़ें

नेपाल के कामी रीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते हुए रचा इतिहास

संबंधित विषय:

Hindi News / world / भारत के एक और दुश्मन का अंत! जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती फैयाज़ हुआ पाकिस्तान में ढेर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.