bell-icon-header
विदेश

तंज़ानिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी, अब तक 63 लोगों की मौत

Floods And Lanslides In Tanzania: तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी है। इस वजह से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। यहाँ तक कि लोगों की जान पर बन आई है।

Dec 05, 2023 / 10:07 am

Tanay Mishra

Floods and landslides in Tanzania

तंज़ानिया (Tanzania) में इस समय मौसम की ज़बरदस्त मार देखने को मिल रही है। उत्तरी तंज़ानिया में मौसम का मिज़ाज काफी बिगड़ गया है और इस वजह से पूर्वी अफ्रीका में स्थित इस देश में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड ने कहर बरपाया हुआ है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से उत्तरी तंज़ानिया के मन्यारा (Manyara) क्षेत्र में लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं और काफी परेशानी हो रही हैं। साथ ही इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 63

तंज़ानिया के मन्यारा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण मरने वालों का आंकड़ा 63 पहुंच चुका है। सरकारी हेल्थ मिनिस्ट्री ने हाल ही में इस बारे में जानकारी दी। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तंज़ानिया के पीएम ने जताया शोक

तंज़ानिया के मन्यारा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण मरने वालों के लिए देश के पीएम कासिम मजालिवा (Kassim Majaliwa) ने शोक जताया है।

https://twitter.com/AFP/status/1731715320040017988?ref_src=twsrc%5Etfw


कई घरों और इमारतों को बाढ़ ने पहुंचाया नुकसान

तंज़ानिया के मन्यारा में बाढ़ की वजह से कई घरों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था हो रही है प्रभावित

तंज़ानिया के मन्यारा में बाढ़ से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका की यूक्रेन को देने वाली मदद साल के अंत तक हो सकती है खत्म, कांग्रेस डील है ज़रूरी

Hindi News / world / तंज़ानिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी, अब तक 63 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.