bell-icon-header
विदेश

नेपाल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और हुआ लैंडस्लाइड, 10 लोगों की मौत और 18 लापता

Deadly Rains In Nepal: नेपाल में एक बार फिर हुई मूसलाधार बारिश जानलेवा साबित हुई है।

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 04:04 pm

Tanay Mishra

Heavy rains in Nepal

बारिश ने इस साल कई देशों में काफी तबाही मचाई है। इस बार की बारिश कई देशों में जानलेवा साबित हुई। नेपाल (Nepal) में भी ऐसा ही देखने को मिला और मानसून के सीज़न में देश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया। पिछले कुछ समय में लगा कि बारिश से राहत मिल गई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुक्रवार को नेपाल में अलग-अलग जगहों पर अचानक से आई मूसलाधार बारिश की वजह से एक बार फिर नेपाल के लोगों के हाल बेहाल हो गए।

10 लोगों की मौत

नेपाल में शुक्रवार को अचानक आई मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ और हुआ लैंडस्लाइड के मामले भी सामने आए। इस वजह से 10 लोगों की मौत हो गई।

18 लोग लापता

नेपाल में शुक्रवार को आई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 18 लोग लापता हो गए हैं। बचाव टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

नदियों में बढ़ा पानी का स्तर, सड़कों और घरों में भरा पानी

नेपाल में कई नदियाँ में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में सड़कों पर तो पानी भर ही गया है, साथ ही कई लोगों के घरों में भी पानी घुस आया है। लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें

हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत की इज़रायली सेना ने की पुष्टि

संबंधित विषय:

Hindi News / world / नेपाल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और हुआ लैंडस्लाइड, 10 लोगों की मौत और 18 लापता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.