बारिश ने इस साल कई देशों में काफी तबाही मचाई है। इस बार की बारिश कई देशों में जानलेवा साबित हुई। नेपाल (Nepal) में भी ऐसा ही देखने को मिला और मानसून के सीज़न में देश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया। पिछले कुछ समय में लगा कि बारिश से राहत मिल गई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुक्रवार को नेपाल में अलग-अलग जगहों पर अचानक से आई मूसलाधार बारिश की वजह से एक बार फिर नेपाल के लोगों के हाल बेहाल हो गए।
10 लोगों की मौतनेपाल में शुक्रवार को अचानक आई मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ और हुआ लैंडस्लाइड के मामले भी सामने आए। इस वजह से 10 लोगों की मौत हो गई।
18 लोग लापतानेपाल में शुक्रवार को आई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 18 लोग लापता हो गए हैं। बचाव टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
नदियों में बढ़ा पानी का स्तर, सड़कों और घरों में भरा पानीनेपाल में कई नदियाँ में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में सड़कों पर तो पानी भर ही गया है, साथ ही कई लोगों के घरों में भी पानी घुस आया है। लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है।
Hindi News / world / नेपाल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और हुआ लैंडस्लाइड, 10 लोगों की मौत और 18 लापता