विदेश

Fish Import: मछलियों के शौक से हुआ यह सितम, लगा लाखों का जुर्माना

Fish Import: खाद्य व औषधि प्राधिकरण ने प्रतिबंधित प्रकार की मछलियों के आयात करने पर लाखों का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्लीJun 29, 2024 / 05:09 pm

M I Zahir

Fishes

Fish Import: खाद्य व औषधि प्राधिकरण ने प्रतिबंधित प्रकार की मछलियों के आयात करने पर लाखों का जुर्माना लगाया है। सऊदी अरब के खाद्य व औषधि प्राधिकरण ने प्रतिबंधित प्रकार की मछलियों के आयात के लिए कासिम क्षेत्र में एक खाद्य व्यापार कंपनी पर 500,000 रियाल का जुर्माना लगाया है।

अलग-अलग तरह की मछलियां

जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरब के अथॉरिटी ने कहा कि अथॉरिटी को कस्टम से देश के बाहर से आ रही मछली की खेप के बारे में जानकारी मिली थी, जिसमें अलग-अलग तरह की मछलियां थीं।

बिल ऑफ लैंडिंग’

सऊदी अरब प्राधिकरण की टीमों ने आयातित मछ​ली की जांच की, जिसके ‘बिल ऑफ लैंडिंग’ में मछली की सभी ज्ञात प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गया था, जो केवल कागजी सीमा थी। जब जांच टीम ने शिपमेंट की जांच की, तो पता चला कि अन्य मछलियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ऐसी मछलियां भी थीं, जो राज्य में प्रतिबंधित हैं ( नहरी तिलापिया मछली)।

5 लाख रियाल का जुर्माना

जब प्रतिबंधित मछलियाँ शिपमेंट से बरामद की गईं, तो उन्हें बड़ी संख्या में मौजूद मछलियों की अन्य प्रजातियों से अलग कर दिया गया। प्रतिबंधित मछली का कुल वजन करीब 2 टन था। खाद्य व औषधि प्राधिकरण की टीमों ने तुरंत शिपमेंट रद्द कर दिया और आयात करने वाले व्यापारी पर कानून के अनुसार 5 लाख रियाल का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि तिलापिया मछली पालन तेजी से बढ़ रहा है और इसका मछली पालन अधिक आय देने वाला व्यवसाय है।

ये भी पढ़ें: Death in the Desert: रेगिस्तान में खूब पैदल चल कर भी सड़क तक न पहुंच सका मरने वाला यह शख्स

US Presidential Election 2024: बाइडन और ट्रंप की दिलचस्प डिबेट में कुछ यूं​ हुआ कि बस देखते और सुनते रह गए, जानिए एनआरआई हस्ती का विश्लेषण

Hindi News / world / Fish Import: मछलियों के शौक से हुआ यह सितम, लगा लाखों का जुर्माना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.