scriptमालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में हुई लड़ाई, 2 घायल | Fight between Indians and Maldivians In Maldives, 2 injured | Patrika News
विदेश

मालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में हुई लड़ाई, 2 घायल

मालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में लड़ाई का मामला सोमवार को सामने आया है। इस लड़ाई में दो लोग घायल हो गए।

नई दिल्लीApr 30, 2024 / 04:50 pm

Tanay Mishra

Maldives Police

Maldives Police

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के संबंधों में पिछले कुछ महीनों में पड़ी खटास अभी भी खत्म नहीं हुई है। पर पहले सिर्फ इन दो देशों की सरकारों के बीच ही तनाव था। हाल ही में दोनों देशों के नागरिकों के बीच भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल सोमवार को हुलहुमेला (Hulhumela) के सेंट्रल पार्क में रात करीब 9 बजे दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई हो गई। एक ग्रुप भारतीयों का था तो दूसरा ग्रुप मालदीवियों का। दोनों ग्रुप्स के लोगों के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई।

2 लोग घायल

भारतीयों और मालदीवियों के ग्रुप्स में हुई लड़ाई की वजह से 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि अभी तक इस बात का जानकारी पुलिस ने नहीं दी है कि किस ग्रुप से लोग घायल हुए हैं और कौन?

एक मालदीवी गिरफ्तार

पुलिस ने इस पूरी घटना के बाद इससे संबंधित एक मालदीवी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Maldives Police


एक मालदीवी गिरफ्तार

पुलिस ने इस पूरी घटना के बाद इससे संबंधित एक मालदीवी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें

लंदन में शख्स ने तलवार से किया कई लोगों पर हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindi News/ world / मालदीव में भारतीयों और मालदीवियों के दो ग्रुप्स में हुई लड़ाई, 2 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो