bell-icon-header
विदेश

रूस में गैस स्टेशन पर भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत

Blast In Russia: रूस के दागेस्तान में शुक्रवार को गैस स्टेशन पर हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 10:34 am

Tanay Mishra

Explosion at gas station in Russia’s Dagestan

गैस स्टेशन पर ज़रा सी लापरवाही से भी बड़ा हादसा हो सकता है। गैस स्टेशन पर धमाके की काफी रिस्क होती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में रूस (Russia) में हुआ। रूस के दागेस्तान (Dagestan) में शुक्रवार को एक गैस स्टेशन पर धमाका हो गया। यह धमाका काफी भीषण था। ऐसे में आग लगने के काफी देर बाद भी धुआं आसपास छाया रहा और गैस स्टेशन को भी इस धमाके से काफी नुकसान हुआ। हालांकि कुछ मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

10 लोगों की मौत

रूस के दागेस्तान में शुक्रवार को गैस स्टेशन पर हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने दी।

11 लोग घायल

इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

रूस में जांच समिति, जो सामान्य तौर पर देश में गंभीर अपराधों से निपटती है, की एक स्थानीय शाखा ने जानकारी दी कि उसने इस मामले को एक आपराधिक मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इज़रायली एयरस्ट्राइक में मौत!

संबंधित विषय:

Hindi News / world / रूस में गैस स्टेशन पर भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.