scriptEarthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.4 strikes Indonesia | Patrika News
विदेश

Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज इंडोनेशिया में भूकंप आया है।

नई दिल्लीJul 17, 2024 / 02:27 pm

Tanay Mishra

Earthquake

Earthquake in El Salvador

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं और इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है। आज, बुधवार, 17 जुलाई को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप बितुंग (Bitung) से 109 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार इंडोनेशिया में आज सुबह 5 बजकर 09 मिनट पर भूकंप आया।

कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

गाज़ा में सीज़फायर के लिए फिर शुरू हुई बातचीत, जल्द से जल्द युद्ध रुकवाने की कोशिश

Hindi News/ world / Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो