bell-icon-header
विदेश

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज जापान में भूकंप का मामला सामने आया।

Feb 24, 2024 / 01:23 pm

Tanay Mishra

Earthquake in South Shetland Islands

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शनिवार, 24 फरवरी को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है। जापान में आज कुशिमोटो (Kushimoto) से 216 किलोमीटर साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार जापान में आज जल्द सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी देश में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 405.1 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1761170567531786314?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गहराई काफी ज़्यादा होने के बावजूद प्रभावित क्षेत्र में कुछ लोगों को हल्का झटका महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, यूक्रेन के लिए फ्रांस की मदद नहीं होगी कमज़ोर

Hindi News / world / जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.