bell-icon-header
विदेश

अमेरिका के अलास्का में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Earthquake In Alaska: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज अलास्का में भूकंप का मामला सामने आया है।

Sep 27, 2023 / 03:14 pm

Tanay Mishra

Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामले बढ़े हैं। हर दिन दुनिया के अलग-अलग हिस्से में भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) के सैंड पॉइंट (Sand Point ) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, बुधवार, 27 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर आया। अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की गहराई 49.7 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1706859945042596177?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

अलास्का के सैंड पॉइंट में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

हिंदू फोरम कनाडा की जस्टिन ट्रूडो से अपील, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के नफरत भरे वीडियो की हो जांच

Hindi News / world / अमेरिका के अलास्का में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.