bell-icon-header
विदेश

धोली मीणा ने इस देश में कैसे किया इंडियन स्वैग कि ये विदेशी दुल्हन हुई राजस्थानी संस्कृति की दीवानी, जानिए

Dholi Meena: यूरोप के माल्टा में रह रहीं प्रवासी भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा ने यूरोप में राजस्थानी संस्कृति के रंगों में रंगी यूरोपियन शादी ईवंट सजा कर धूम मचा दी है। वे आईएफएस पति लोकेश मीणा के साथ यूरोप के द्वीपीय देश माल्टा में रहती हैं।

नई दिल्लीSep 22, 2024 / 03:20 pm

M I Zahir

Dholi Meena indian Marriage

Dholi Meena: यूरोप के माल्टा में रह रहीं प्रवासी भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा ( Dholi Meena) ने सीधे यूरोप से बताया कि वो यूरोपियन देश माल्टा में वहां की एक लोकल यूरोपियन शादी में शामिल हुईं। दुल्हन व दूल्हा दोनों यूरोपियन थे। उन्हें देख कर दुल्हन को राजस्थानी संस्कृति इतनी पसंद आई कि उसने शादी पर धोली मीणा से राजस्थानी कपड़े लिए और बात बन गई।

यूरोपियन लोग राजस्थानी संस्कृति के दीवाने

दुल्हन डोरियन कैटेनिया ने धोली मीणा को बताया कि उसे राजस्थानी संस्कृति बहुत अच्छी और रंगबिरंगी लगती है। इस पर धोली मीणा ने दुल्हन को शादी के लिए सजाया-संवारा। वो शादी के बाद जल्द हनीमून पर राजस्थान आएंगे। उन्हें यह देख कर बहुत अच्छा लगा कि यूरोपियन लोग राजस्थानी संस्कृति के दीवाने हो रहे हैं।

विदेशियों से अच्छा बर्ताव करें

धोली मीणा ने कहा कि वो जब भी यूरोपियन लोगो से मिलती हैं तो उन्हें राजस्थान आने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर धोली मीणा सभी प्रदेश व देश वाशियो से एक महत्वपूर्ण अपील की कि जब भी कोई विदेशी हमारे देश आए तो उससे बहुत अच्छे तरीक़े से व्यवहार करें, उन्हें चीजे वाजिब दामों पर दें, उनका अनुचित फ़ायदा नहीं उठाएं। विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ बिल्कुल भी न करें, क्योंकि जब वो लोग वापस उनके देश पहुँचेंगे तो वो वहाँ उनके देश के अन्य लोगों में अपना अनुभव शेयर करेंगे।

वो अच्छे अनुभव के साथ जाएं

उन्होंने कहा कि अगर हम भारत में विदेशियों को अच्छा अनुभव देंगे तो वो हमारे देश की बढ़ाई करेंगे और अगर उनका अनुभव बुरा रहा तो वो हमारे देश की बुराई करेंगे। इसका हमारी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ना स्वाभाविक हैं। इसलिए हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विदेशी जब हमारे देश से वापस जाएं तो अच्छे अनुभव के साथ जाएं।

धोली मीणा के प्रति स्वैग

यूरोप में रह कर भारत विशेषकर राजस्थान का नाम रोशन करने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा दौसा जिले के निमाली गांव की रहने वाली प्रवासी भारतीय हैं और विदेश में रह कर राजस्थानी पहनावे के कारण चर्चा में आई। वे लाखों लोगों की पसंद है। उनके प्रति देसी स्वैग है। वे हर जगह लोकप्रिय हैं। बाजार में शापिंग हो या बीच पर चहलकदमी,वे यूरोप में बिकनी गर्ल्स के बीच लुगड़ी पहनने की वजह से सुर्खियों में छा गईं।

सभी जगह लोग उनके दीवाने

अमरीका, फ्रीका हो या यूरोप, सभी जगह लोग धोली मीणा के दीवाने हैं। वो यूरोप में रह कर राजस्थानी खाना दाल बाटी खाती हैं और उन्होंने विदेशी महिलाओं को अपना दोस्त बना कर राजस्थानी रंग में रंगते हुए उन्हें पीली लुगड़ी पहनाई। वो 14 साल पहले अंग्रेजी नहीं जानती थीं,अब वो फर्राटे से अंग्रेजी बोलती हैं और अंग्रेजों के बाजार में शापिंग करती हैं तो कौतूहल का विषय बन जाता है।
ये भी पढ़ें: कौन है ब्यूटीफुल गवर्नर जिसने 58 सहकर्मियों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, अब मिली 13 साल की जेल

हिज़बुल्लाह ने इज़राइल पर दागे 140 रॉकेट, पेजर और वॉकी टॉकी धमाकों का ले लिया बदला

संबंधित विषय:

Hindi News / world / धोली मीणा ने इस देश में कैसे किया इंडियन स्वैग कि ये विदेशी दुल्हन हुई राजस्थानी संस्कृति की दीवानी, जानिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.