bell-icon-header
विदेश

Hajj 2024: सऊदी अरब में मचा कोहराम, अब तक 645 हज यात्रियों की मौत, 90 भारतीयों की भी गई जान, कई लापता

Hajj 2024: सऊदी अरब जाने वाले कई भारतीय लापता भी हैं जिनसे उनके परिवार भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस साल हज के लिए भारत से कुल 175,000 भारतीय हज यात्री सऊदी अरब गए थे।

नई दिल्लीJun 21, 2024 / 04:26 pm

Jyoti Sharma

Death toll of Haj pilgrims in Saudi Arabia crosses 645, 90 Indians also die In Hajj 2024

Hajj 2024: सऊदी अरब में हज यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मरने वाले हज यात्रियों की संख्या 550 से बढ़कर 645 हो गई है। वहीं मरने वाले लोगों में 90 भारतीय भी हैं। हज के लिए मक्का (Mecca) गए इन भारतीयों की मौत की रिपोर्ट बीते 3 दिनों में दर्ज की गई है। पहले दिन सिर्फ 6 भारतीयों की मौत हुई थी। (Indian Pilgrims Dead in Saudi Arabia) मरने वाले हज यात्रियों की मौत पर अभी तक भारत सरकार से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इन मौतों का कारण गर्मी, प्राकृतिक वजहें या वृद्धावस्था बताया गया है। साथ ये भी रिपोर्ट आई है कि कई भारतीय तो लापता हैं जिनसे उनके परिवार भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस साल हज के लिए भारत से कुल 175,000 भारतीय हज यात्री सऊदी अरब गए थे। 

9 देशों के हज यात्रियों की मौत

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक अरब राजनयिकों ने बताया है कि अब तक सऊदी अरब (Saudi Arabia) में 645 हज यात्रियों की मौतें हो चुकी हैं। जिसमें 323 मिस्र (Egypt) के और 60 लोग जॉर्डन के हैं। वहीं इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान के लोगों की भी सऊदी में मौत हो चुकी है। बता दें कि हर साल हज जाने वाले दर्जनों भारतीयों की मौत होती हैं। जिनका कारण या तो वृद्धावस्था या फिर बीमारी बताया जाता है। 

भीषण गर्मी बन रही मौतों का कारण 

बता दें कि सऊदी अरब में जलवायु परिवर्तन से हज यात्रा तेजी से प्रभावित हो रही है, मक्का में पारा हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बीत सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।  सऊदी अरब के अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से भी ज्यादा हज यात्रियों का इलाज कराने के बारे में बताया है। बीते साल भी सऊदी अरब में 240 हज यात्रियों के मरने की खबर आई थी। जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। लेकिन इस बार तो मौतों का आंकड़ा 645 को पार गया और ये थमने का नाम भी नहीं ले रहा। 

सऊदी ने दो दिनों तक छिपाई मौत की वजह

17 जून को आए मौतों के पहले आंकड़ों पर सऊदी अरब ने इनका कारण नहीं बताया था। हालांकि जॉर्डन की सरकार ने कहा था कि उनके 19 नागरिक जो हज करने गए थे उनकी सऊदी अरब की भीषण गर्मी झेलने से मौत हुई है। यही कारण मिस्र ने भी बताया था। 18 जून को भी मरने वालों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन तब भी सऊदी अरब की तरफ से कोई बयान इस बारे में नहीं आया था। बुधवार को जब मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा 550 के पार हो गया दो पूरी दुनिया में खलबली मच गई। तब जाकर सऊदी अरब की तरफ से जवाब दिया गया। 
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में मचा हाहाकार, 550 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत, सैकड़ों लापता

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में हज के दौरान ऐसा क्या हुआ कि चली गई 577 हज यात्रियों की जान? सामने आई ये बड़ी वजह
ये भी पढ़ें- बकरीद पर सऊदी अरब में मचा कोहराम, 19 हज यात्रियों की मौत, 17 अभी भी लापता, जानें ऐसा क्या हुआ? 

ये भी पढ़ें- हज करने मक्का जा रहे हैं तो आब-ए-जमजम के पानी के साथ भूल कर भी ना करें ये काम, उठाना पड़ सकता है नुकसान

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Hajj 2024: सऊदी अरब में मचा कोहराम, अब तक 645 हज यात्रियों की मौत, 90 भारतीयों की भी गई जान, कई लापता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.