bell-icon-header
विदेश

चीन में ठंड का कहर, बर्फीले तूफान से लोगों के हाल बेहाल

Cold Wave In China: चीन में इस समय ठंड कहर बरपा रही है।

Dec 25, 2023 / 11:34 am

Tanay Mishra

Cold wave in China

दुनियाभर के ज़्यादातर देशों में इस समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इन देशों में भारत का पडोसी देश चीन (China) भी शामिल है। चीन में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार चीन में इस साल सबसे ज़्यादा ठंड देखने को मिल रही है। यह सर्दी चीन के लिए अब तक की सबसे ठंडी सर्दी है। पिछले करीब दो हफ्तों से ही चीन में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है।


टूटा 72 साल का रिकॉर्ड

1951 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से अब तक 2023 चीन के लिए सबसे ठंडा साल रहा है। सर्दी का यह मौसम चीन के लिए रिकॉर्डतोड़ ठंड लेकर आया है। चीन में कई जगहों पर तापमान में काफी कमी देखने को मिल रही है। नॉर्थईस्ट इलाकों में तापमान -40 डिग्री तक पहुंच गया है।

बर्फीले तूफान से लोगों के हाल बेहाल

चीन की राजधानी बीज़िंग में भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। चीन में बर्फीले तूफान से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। 11 दिसंबर से 300 घंटों तक बीज़िंग में लगातार तापमान ज़ीरो डिग्री से कम दर्ज किया गया जो पहली बार देखने को मिला।


लोगों का कामकाज हुआ प्रभावित

चीन में ठंड की वजह से लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। बर्फीले तूफान की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

100 साल बाद यूक्रेन में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा क्रिसमस, जानिए वजह

Hindi News / world / चीन में ठंड का कहर, बर्फीले तूफान से लोगों के हाल बेहाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.