bell-icon-header
विदेश

बुर्किना फासो जुंटा ने सैन्य शासन की अवधि बढ़ाई, 2029 तक सत्ता में रहेगी सेना

बुर्किना फासो जुंटा ने देश में सैन्य शासन की अवधि को बढ़ाकर 2029 तक कर दिया है।

नई दिल्लीMay 27, 2024 / 06:36 pm

Tanay Mishra

Ibrahim Traore

वेस्ट अफ़्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) में जनता की चुनी सरकार नहीं, बल्कि सेना, जिसे जुंटा भी कहते हैं, शासन चलाती है। बुर्किना फासो में 2022 में सेना ने सरकार से शासन छीनते हुए तख्तापलट कर दिया था। तभी से बुर्किना फासो में सेना का शासन चल रहा है। और यह सैन्य शासन जल्द ही खत्म होने वाला नहीं है। इसकी वजह है हाल ही में बुर्किना फासो जुंटा का लिया गया फैसला।

2029 तक सत्ता में रहेगी सेना

बुर्किना फासो में सेना के शासन की अवधि 60 महीने बढाकर 2029 तक कर दी गई है। यह 2 जुलाई से प्रभाव में आ जाएगी। इस बात की जानकारी जुंटा से जुडी ऑर्गेनाइज़िंग कमेटी के चेयरमैन ने दी।


कौन है बुर्किना फासो का मुख्य नेता?

बुर्किना फासो का मुख्य नेता इब्राहिम ट्रैओरे (Ibrahim Traoré) है, जो 30 सितंबर 2022 से बुर्किना फासो में दूसरे तख्तापलट के बाद से ही सत्ता पर काबिज़ है। इब्राहिम सेना का ऑफिसर है और उसे बुर्किना फासो का अंतरिम राष्ट्रपति भी कहते हैं।

क्या बुर्किना फासो में होगी लोकतंत्र की वापसी?

2029 तक सैन्य शासन के बाद भी बुर्किना फासो में लोकतंत्र की वापसी होगी या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें

यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर जर्मन चांसलर का बड़ा बयान, कहा – “अगले 30 सालों में….”

संबंधित विषय:

Hindi News / world / बुर्किना फासो जुंटा ने सैन्य शासन की अवधि बढ़ाई, 2029 तक सत्ता में रहेगी सेना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.