bell-icon-header
विदेश

अमेरिका में बैक-टू-बैक भूकंपों से कांपी धरती

Earthquakes In USA: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामल किसी से छिपे नहीं है और कई जगहों पर आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं और कई बार तो एक दिन में एक से ज़्यादा। आज अमेरिका में भूकंप के बैक-टू-बैक झटके आए हैं।

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 10:52 am

Tanay Mishra

Earthquakes in USA

भूकंप के दुनियाभर में बढ़ते मामले जगजाहिर हैं और किसी से भी छिपे नहीं हैं। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा और कई बार तो एक ही दिन में एक जगह पर एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। अमेरिका (United States Of America) में आज ऐसा ही हुआ। आज, शनिवार, 28 सितंबर (अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार देर रात) को ओरेगन (Oregon) के पिस्टल रिवर (Pistol River) में बैक-टू-बैक भूकंप आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इन दोनों भूकंपों की पुष्टि की। पहला भूकंप 5.1 तीव्रता का था और पिस्टल रिवर से 207 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया। इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 34 मिनट था। दूसरा भूकंप 4.6 तीव्रता का था और वो भी पिस्टल रिवर से 207 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में ही आया आया। इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 36 मिनट था।

कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?

अमेरिका में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

अमेरिका में आज आए इन दोनों भूकंपों से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटके ज़रूर महसूस हुए।

भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें

हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इज़रायली एयरस्ट्राइक में मौत!

संबंधित विषय:

Hindi News / world / अमेरिका में बैक-टू-बैक भूकंपों से कांपी धरती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.