साझा तरीके से आगे बढ़ें: रो खन्ना
रो खन्ना ने कहा, जब हम मानवाधिकारों के बारे में आप (विदेश मंत्री एस जयशंकर) या किसी अन्य के साथ बातचीत कर रहे हैं, तो आपको यह समझना होगा कि आप सिर्फ भारत को लैक्चर देने के नजरिए से कोई बात नहीं कहें। वे पलटकर कह सकते हैं कि ऐसी औपनिवेशिक शक्तियों के हम सैकड़ों वर्षों तक उपदेश सुनते आए हैं तो यह अमरीका के लिए अच्छा नहीं होगा। बातचीत ऐसी होनी चाहिए कि यहां हमारे लोकतंत्र में यह खामियां हैं, आपके लोकतंत्र में क्या खामियां हैं और हम सामूहिक रूप से लोकतंत्र और मानवाधिकारों को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, यह अधिक अधिक रचनात्मक दृष्टिकोण होगा।
भारत का लोकतंत्र जीवित रहेगा: अमी बेरा
मैं निश्चित रूप से उम्मीद करती हूं कि भारत का लोकतंत्र जीवित रहेगा। भारत कहता रहा है कि वह एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमें कानून के शासन और अपने लोगों के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की स्थायी प्रतिबद्धता है। एक जीवंत लोकतंत्र में ये सभी चीजें होनी चाहिए, बोलने की आजादी, प्रेस की आजादी और पीछे हटने की क्षमता।
अमरीका के लिए भारत महत्वपूर्ण: प्रमिला जयपाल
भारत अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। मुझे लगता है कि हमें किसी अन्य देश की खामियों की आलोचना करने से पहले अपने देश की खामियों पर बात करनी चाहिए। वास्तव में संसद में यही हमारा काम है। हमें व्याख्यान नहीं देना चाहिए, लेकिन हमें सभी के हितों के बारे में सोचना होगा। हमारे लिए अपने मूल्यों के बारे में सोचना भी महत्वपूर्ण है। जैसे हम उइगरों या दुनिया के किसी अन्य देश के साथ व्यवहार के लिए चीनी सरकार की आलोचना करते हैं, वैसे ही हमें भारत में क्या हो रहा है, इस पर भी ध्यान देने में सक्षम होना होगा लेकिन समझदारी के साथ, ऐसा करने से हम ‘बुरे भारतीय’ या अपने देश में ‘बुरे अमरीकी’ नहीं कहलाएंगे।
चीन के खिलाफ भारत ही समाधान: श्री थानेदार
अमरीका को भारत की आर्थिक शक्ति को पहचानना होगा और चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए भारत ही सबसे अच्छा समाधान है। मैं एक मजबूत भारतीय—अमरीकी रिश्ते का पक्षधर हूं। भारत ऐतिहासिक रूप से रूस और अमरीका दोनों पक्षों से खेलता रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि अमरीका के साथ भारत मजबूत दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध हो और यह ऐसी चीज है जिस पर मैं काम करना चाहता हूं। इसलिए, मैं सिर्फ मजबूत भारत-अमरीकी संबंधों पर काम कर रहा हूं।