bell-icon-header
विदेश

Aliens: दुनिया में इन जगह पर दिखे एलियंस ! उठा कर ले जाते हैं गायें

Aliens: दुनिया में बहुत कुछ अजग गजब है। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग अक्सर एलियंस और UFO देखने का दावा करते हैं। दावों के अनुसार एलियंस उनकी गायें उठा कर ले जाते हैं और उनके अंग काट कर फेंक देते हैं।

नई दिल्लीJul 19, 2024 / 11:43 am

M I Zahir

Aliens: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जो आज भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। कुछ रहस्य धरती पर हैं तो कुछ अंतरिक्ष में भी हैं। एलियंस के वजूद को के लिए आज भी दुनिया में कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है एलियंस धरती पर आते जाते रहते हैं। इनमें कुछ वैज्ञानिक भी शामिल हैं। अपनी बात के पक्ष में उन्होंने कई बार इससे जुड़े निशान व सुबूत भी पेश किए हैं। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग अक्सर एलियंस और यूएफओ देखने का दावा करते हैं।

यहां एलियंस को पकड़ कर रखते हैं

अमेरिका के नेवाडा में स्थित एरिया 51 के आसपास आम नागरिकों का आना-जाना मना है। आम नागरिकों का आना-जाना मना होने को लेकर इस जगह के बारे में बहुत से दावे किए जाते हैं। लोग दावा करते हैं कि यहां एलियंस पकड़ कर रखे जाते हैं और उन पर रिसर्च की जाती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह पर एलियंस का आना-जाना लगा रहता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता।

ब्रिटेन है एलियंस की मनपसंद जगह

ब्रिटेन में भी लोगों ने कई जगहों पर यूएफओ देखने के दावे किए हैं। लोगों का कहना है कि ब्रिटेन एलियंस की पसंदीदा जगह है। कई रिपोर्ट्स में ये दावे किए गए हैं कि यॉर्कशायर (Yorkshire, England) में एलियंस आते-जाते रहते हैं और लोगों ने उनके विमान भी देखे हैं।

अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना

कुछ लोगों का मानना है कि बर्फ से ढके अंटार्कटिका में जहां इन्सानों का आना-जाना न हो, वहां एलियंस का ठिकाना हो सकता है। लोग कई बार यहां एलियंस के विमान (UFO) देखे जाने का दावा कर चुके हैं। सन 2021 में भी यहां एक रहस्यमय डिस्क नजर आने का दावा किया गया था।

गायें उठा कर ले जाते हैं एलियंस

न्यू मैक्सिको के एक गांव में मैक्सिकन जनजाति के लोग रहते हैं। इन लागों का दावा है कि गांव के पास ही अमेरिका का एक गुप्त आर्मी बेस है, जहां एलियंस का आना-जाना होता है। यही नहीं, इन लोगों ने कुछ और चौंकाने वाले दावे भी किए हैं। उनका कहना है कि एलियंस उनकी गायें उठा कर ले जाते हैं और उनके अंगों को काटकर फेंक देते हैं।
ये भी पढ़े: रॉकेट हुआ सोने का भाव, एक दिन में 4 हजार से भी ज्यादा प्रति तोला हुआ महंगा

Donald Trump पर गोलीबारी के मामले में आया नया मोड़, बाइडन के ये बड़े अफसर देंगे गवाही

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Aliens: दुनिया में इन जगह पर दिखे एलियंस ! उठा कर ले जाते हैं गायें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.