bell-icon-header
विदेश

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या पहुंची 40 और घायलों का आंकड़ा पहुंचा 347

Afghanistan Flash Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से मरने वालों और घायलों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।

नई दिल्लीJul 16, 2024 / 05:41 pm

Tanay Mishra

Flash floods in Afghanistan

अफगानिस्तान में मानसून का असर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग बारिश से परेशान हो गए हैं। दरअसल देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो बाढ़ का रूप ले रही है। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मूसलाधार बारिश की वजह से प्रांत के कई हिस्सों में सोमवार की दोपहर को अचानक से बाढ़ आ गई। इस वजह से पहले 35 लोगों के मरने और 250 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब ये दोनों आंकड़े बढ़ गए हैं।

40 लोगों ने गंवाई जान

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार की दोपहर आई बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। इस आंकड़े के अभी और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

347 लोग घायल

बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार की दोपहर को घायल हुए लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर 347 पहुंच गया है। इस आंकड़े में भी इजाफे की आशंका जताई जा रही है।

सडकों पर भरा पानी, कई घरों को हुआ नुकसान

सोमवार की दोपहर को आई बाढ़ से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। साथ ही इस वजह से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ लोग तो बाढ़ की वजह से बेघर भी हो गए।

अब तक 400 से ज़्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान में मई से अब तक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हज़ारों लोग इस वजह से बेघर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में सेना के ठिकाने पर आतंकी हमला, 18 लोगों की मौत

संबंधित विषय:

Hindi News / world / अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या पहुंची 40 और घायलों का आंकड़ा पहुंचा 347

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.