bell-icon-header
विदेश

अफगानिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, अब तक करीब 50 लोगों की मौत और 70 से ज़्यादा घायल

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। देश में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है और यह लोगों की जान पर भी भारी पड़ रही है।

Jul 28, 2023 / 06:40 pm

Tanay Mishra

Afghanistan Floods

मौसम का मिज़ाज भी बड़ा ही अजीब होता है। कब करवट ले ले, पता ही नहीं चलता। आजकल वैसे भी मौसम अक्सर ही अलग-अलग करवटें लेता रहता है। ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले तक जहाँ अफगानिस्तान में कई जगहों पर सूखा पड़ रहा था, अब अचानक से ही भीषण बाढ़ का मंज़र देखने को मिल रहा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पिछले एक हफ्ते से बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है जिससे हालात खराब हो रहे हैं।


अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ ने हाहाकार मचाया हुआ है और इसकी वजह से लोगों पर भी मुसीबतें आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक हफ्ते में बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान में अब तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 70 से ज़्यादा लोग बाढ़ की वजह से घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं, बाढ़ की वजह से पिछले एक हफ्ते में 40 से ज़्यादा लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें

अमरीका में दीपावली जल्द हो सकता है नेशनल हॉलिडे घोषित, फिर पेश हुआ बिल

कहाँ-कहाँ आई बाढ़?


अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि काबुल, गजनी, नूरिस्तान, मैदान वर्दक, कुनार, खोस्त, नंगरहार, पाकिता, हेलमंद और पक्तिका में बाढ़ आई हुई है और इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।

कई घर हुए जलमग्न, यातायात व्यवस्था ठप्प

अफगानिस्तान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई घर जलमग्न हो गए हैं। घर ही नहीं, कई दुकानों, ऑफिसों और दूसरी इमारतों में भी पानी भर गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है। लोगों को कहीं भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें

साउथवेस्ट इंडियन रिज में एक घंटे में भूकंप के 4 झटके, तीन की तीव्रता रही 5.0 से ज़्यादा

Hindi News / world / अफगानिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, अब तक करीब 50 लोगों की मौत और 70 से ज़्यादा घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.