bell-icon-header
विदेश

माली में पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत

Mali Bus Accident: माली में बस हादसे में 31 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Feb 28, 2024 / 11:24 am

Tanay Mishra

Bus plunges off bridge in Mali

हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले दुनियाभर में घटित होते हैं। यह दुनियाभर के लिए ही एक गंभीर समस्या है। हाल ही में इसी तरह का एक हादसा माली (Mali) में घटित हुआ है। मंगलवार को माली में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस एक पुल से नीचे गिर गई। यह हादसा माली के केनीबा (Kéniéba) में हुआ। जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ।


31 लोगों की मौत

माली में हुस इस बस एक्सीडेंट में 31 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं। इस बात की जानकारी देश के परिवहन मंत्रालय की तरफ से दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


10 लोग घायल

माली में हुस इस बस एक्सीडेंट में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

किस वह से बस पुल से पलटी?

बस एक्सीडेंट की वजह रही इसका पुल से पलटकर गिरना। पर बस के पुल से पलटने की वजह रही बस ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटना। इस वजह से वह बस को संभाल नहीं पाया और बस पुल से पलटकर नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें

फिलिस्तीन के समर्थन में खुद को आग लगाने वाले अमेरिकी सैनिक की हुई मौत





Hindi News / world / माली में पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.