क्यों की हरनेक को मारने की कोशिश?
हरनेक सिख समुदाय का व्यक्ति है और इसके बावजूद 3 खालिस्तानियों ने उसे मारने की कोशिश की। इससे मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि हरनेक को मारने की की कोशिश क्यों की गई? दरअसल हरनेक खालिस्तानी विचारधारा का खुले तौर पर विरोध करता है। इसी बात से नाराज़ होकर न्यूज़ीलैंड के ही 3 खालिस्तान समर्थकों ने हरनेक पर घट लगाकर हमला किया। तीनों ने हरनेक पर चाकू से करीब 40 वार किए थे।
350 से ज़्यादा टांके और कई सर्जरी के ज़रिए बचाई हरनेक की जान
हरनेक पर हमले के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसके 350 से ज़्यादा टांके लगाने पड़े थे और कई सर्जरी भी करनी पड़ी थी। तब जाकर उसकी जान बचाई जा सकी।