bell-icon-header
विदेश

Earthquake: 8 घंटे में 3 बार जबरदस्त भूकंप से कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता 

Earthquake: बीते रविवार को 4 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हवाई, तुर्किए, चिली और इंडोनेशिया में 5 से 3 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

नई दिल्लीJul 10, 2024 / 08:40 am

Jyoti Sharma

Earthquake

Earthquake in Turkey: तुर्किए में 8 घंटे में 3 बार धरती कांप गई। पहला झटका बीती रात 8 बजकर 47 मिनट पर आया। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। इसका केंद्र तुर्किए से 28 किमी दूर पश्चिम में डोगनशीर में था। इसके बाद दूसरा झटका इसके 3 घंटे बाद देर रात लगभग 12 बजे आया। जिसने रात में सो रहे लोगों की नींद खोल दी, घबराए हुए लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए। फिर तीसरा झटका इसके अलसुबह साढ़े 3 बजे बाद आया। जो 3.2 तीव्रता का था। इन 8 घंटों में लगातार 3 झटकों से तुर्किए सकपका गया। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। 

एक साथ 4 देशों में भूकंप

बता दें कि बीते रविवार को 4 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हवाई, तुर्किए, चिली और इंडोनेशिया में 5 से 3 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। वहीं लगभग दो हफ्ते पहले सबसे तेज भूकंप पेरू में आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 रही थी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। 
ये भी पढें- इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं?

ये भी पढ़ें- भूकंप के बाद क्यों आती है सुनामी? 

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Earthquake: 8 घंटे में 3 बार जबरदस्त भूकंप से कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.