bell-icon-header
अजब गजब

यहां नाबालिक लड़कों को लाइन में खड़ाकर कराया जाता है ऐसा काम, जान मन हो जाएगा खराब

इस व्यंजन को बनाने के लिए अंडों को वर्जिन लड़कों के पेशाब में भिगाकर रखा जाता है। इस प्रक्रिया को यहां तौंगजी डैन कहा जाता है।

Dec 10, 2018 / 02:00 pm

Priya Singh

यहां नाबालिक लड़कों को लाइन में खड़ाकर कराया जाता है ऐसा काम, जान मन हो जाएगा खराब

नई दिल्ली। ऐसा कोई दिन नहीं गुज़रता जब चीन का नाम किसी अजीबो गरीब चीज़ में न लिया जाए। कभी सुनाई देता है कि यहां के लोग सांप की खेती करते हैं। कभी सुनने में आता है कि यहां बच्चों की पॉटी से शराब बनाई जाती है। यूं तो ऐसे कई काम हैं जिनके चलते चीन की वाह-वाही भी होती है। लेकिन चीन के जेजियांग प्रांत में वर्जिन ऐग नाम का व्यंजन बनाया जाता है। खासतौर पर वसंत ऋतु के मौसम में बनाया जाने वाला यह व्यंजन बेहद अनोखा और अजीब है। बता दें कि, इस व्यंजन को बनाने के लिए अंडों को वर्जिन लड़कों के पेशाब में भिगाकर रखा जाता है। इस प्रक्रिया को यहां तौंगजी डैन कहा जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि, यह जानकर ज़रूर अपका मन खराब हो गया होगा। यह पेशाब केवल 10 तक या उनसे कम उम्र के बच्चों का होता है। इस प्रक्रिया में स्कूल में बच्चों के लिए बाल्टियां रखी जाती हैं फिर बच्चे उसमें पेशाब करते हैं।
 

ऐसे किया जाता है तैयार

इसके बाद इस पेशाब को बड़े बर्तनों में डाला जाता है। फिर अंडों को धीमी आंच पर पूरे दिन पकाया जाता है। जब यह अंडे पेशाब में अच्छी तरह उबल जाते हैं तो इन अंडों को तोड़ा जाता है और खाया जाता है। वहां के लोगों को ये डिश बेहद पसंद है वे इसे बड़े मज़े से खाते हैं। लोगों का कहना है कि पेशाब का इस्तेमाल करने से अंडे का स्वाद नमकीन हो जाता है। उनके मुताबिक यह डिश सेहत के लिए बड़ी लाभदायक होती है। बता दें कि, प्राचीन मान्यताओं के आधार पर भी चीन में इन अंडों का खास सांस्कृतिक महत्व है। इन्हें बनाने वाले खानसामे दावा करते हैं कि ये अंडे सेहत के लिए अच्छे हैं। हालांकि चीन के डोंगयांग प्रान्त में हर निवासी को इस थ्योरी पर यकीन नहीं है। गौरतलब है कि, साल 2008 में चीन के स्थानीय शहर ने इन अंडों को ‘सांस्कृतिक विरासत’ घोषित कर दिया था।

Hindi News / Ajab Gajab / यहां नाबालिक लड़कों को लाइन में खड़ाकर कराया जाता है ऐसा काम, जान मन हो जाएगा खराब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.