bell-icon-header
अजब गजब

इस देश में स्थित है ‘जानकी गर्भगृह’, कहते हैं- यहीं हुआ था सीता-राम विवाह

बिहार के सीतामढ़ी से करीब 42 किलोमीटर उत्तर में नेपाल की तराई में जनकपुर स्थित है। यहां पर मां जानकी का विशाल मंदिर स्थापित किया गया है।

Nov 01, 2018 / 11:44 am

Priya Singh

इस देश में स्थित है ‘जानकी गर्भगृह’, कहते हैं- यहीं हुआ था सीता-राम विवाह

नई दिल्ली। नेपाल का जनकपुर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है यह नगर प्राचीन काल में मिथिला की राजधानी के नाम से जाना जाता है। यहां के राजा जनक थे। जो सीता माता के पिता थे। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात है। आपको बता दें कि, बिहार के सीतामढ़ी से करीब 42 किलोमीटर उत्तर में नेपाल की तराई में जनकपुर स्थित है। यहां पर मां जानकी का विशाल मंदिर स्थापित किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहीं राम-सीता का विवाह हुआ था। बाद में यहां जानकी मंदिर बना दिया गया। जनकपुर आज भारत और नेपाल के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में फैले हिंदुओं के लिए प्रसिद्ध तीर्थस्थल बन चुका है।

 

बता दें कि, जनकपुर प्राचीन मिथिला राज्य की राजधानी थी। यह वही पवन स्थान है, जिसका ज़िक्र धर्मग्रंथों, और रामायण में है। यहां पर स्थापित मंदिर पूरी तरह सीता माता को समर्पित है। नौलखा मंदिर के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुंअरि जी द्वारा 1967 में करवाया गया था। मंदिर दूर से देखने में किसी महल जैसा लगता है। कहा जाता है कि जनकपुर में ही वैशाख शुक्ल नवमी को मां जानकी का अवतार हुआ था। इस अवसर को जानकी नवमी के रूप में मनाया जाता है। जनकपुर का दूसरा प्रमुख त्योहार विवाह पंचमी का है। इसी दिन सीता जी का भगवान रामचंद्र जी से विवाह हुआ था। इस दिन मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। जानकी मंदिर में पिछले कुछ सालों से अखंड सीताराम का जाप किया जाता है।

Hindi News / Ajab Gajab / इस देश में स्थित है ‘जानकी गर्भगृह’, कहते हैं- यहीं हुआ था सीता-राम विवाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.