scriptWeight loss Tips: जल्द माेटापा घटाने के लिए सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज | Weight loss Tips: Easy Exercise To Burn fat fast | Patrika News
वेट लॉस

Weight loss Tips: जल्द माेटापा घटाने के लिए सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज

Weight loss Tips: आप भी अगर बढ़ते हुए कमर के घेरे से परेशान हैं ताे कुछ आसान उपायाे से आप इस पर राेक लगा सकते हैं। लेकिन जरूरत है उपाय सही समय पर अपनाने की। वजन कम करने के लिए सबसे…

Jun 06, 2020 / 11:14 pm

युवराज सिंह

Weight loss Tips: Easy Exercise To Burn fat fast

Weight loss Tips: जल्द माेटापा घटाने के लिए सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज

Weight loss Tips: आप भी अगर बढ़ते हुए कमर के घेरे से परेशान हैं ताे कुछ आसान उपायाे से आप इस पर राेक लगा सकते हैं। लेकिन जरूरत है उपाय सही समय पर अपनाने की। वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका सुबह उठकर एक्सरसाइज करना होता है। सुबह के समय शरीर में ऊर्जा होने की वजह से आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। कुछ एक्सरसाइज को रोजाना सुबह करके जल्द से जल्द वजन कम किया जा सकता है। तो आइए आपको उन एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं जिन्हें सुबह करके वजन कम किया जा सकता है:-
किक बॉक्सिंग:
वजन कम करने और आपके शरीर को मजबूत बनाने के लिए किकबॉक्सिंग फायदेमंद होती है। सुबह किकबॉक्सिंग करने से यह फैट को बर्न करके एनर्जी में परिवर्तित कर देती है। जिससे आपको एक्सरसाइज करने के लिए ताकत मिलती है।
साइकिलिंग:
यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। साइकिलिंग ना सिर्फ आपकी कैलोरी बर्न करती है बल्कि पैरों की मांसपेशियों को मजबूती भी प्रदान करती हैं। इससे आपका बेली फैट भी कम होता है।
स्ट्रेचिंग:
आप स्ट्रेचिंग कर लेते हैं तो यह आपकी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ जोड़ों में दर्द को दूर करते हैं। स्ट्रेचिंग करने से मसल्स टोन होती हैं।

रनिंग या वॉक:
रोजाना सबह उठकर वॉक या रनिंग करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है साथ ही शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। यह ऊर्जा फैट और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। इसके सात ही वॉक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

Home / Health / Weight Loss / Weight loss Tips: जल्द माेटापा घटाने के लिए सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो