विदेश

ये है दुनिया का सबसे महंगा फूड


Jyoti Sharma

26 October 2024

कैवियर (Caviar) दुनिया के सबसे महंगे भोजन में शामिल है। कैवियर को अमीरों की डिश कहा जाता है।

कैवियर मूल रूप से मछली के अंडे होते हैं। ये मछलियों की कुछ ही प्रजातियों से मिलते हैं।

ये कैवियर देखने में छोटे-छोटे से मोती जैसे दिखते हैं। ये कई रंग ऑरेंज, ब्लैक, ग्रीन होते हैं।

कैवियर स्टर्जिन प्रजाति की मछली से प्राप्त होते हैं। इन मछलियों को कैवियर के लिए ही रखा जाता है।

एक स्टर्जिन मछली की उम्र 100 साल से भी ज्यादा की हो सकती है।

ये कैवियर इतने महंगे होते हैं कि मात्र 30 ग्राम कैवियर की कीमत भारत में 10-15 हजार तक होती है।

कैवियर का संबंध कैस्पियन सागर और काला सागर से जुड़े देशों के साथ है खासकर रूस और ईरान के साथ।

अब कैवियर का उत्पादन फ्रांस, चीन, इटली अमेरिका में भी होता है।

दरअसल एक स्टर्जिन मछली अंडे देने के लिए कम से कम 10-15 साल का समय लेती है। इसलिए ये इतने महंगे होते हैं।

पहले इन मछलियों को मारकर इन अंडों को निकाला जाता था, हालांकि अब आधुनिक तकनीक से जिंदा मछली से इन अंडों को निकाला जाता है।