विदेश

ये है दुनिया की बेस्ट नॉनवेज डिश


Jyoti Sharma

9 October 2024

दुनिया में नॉन वेज खाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। टेस्ट अटलस ने बेस्ट नॉन वेज फूड की रैंकिंग जारी की है।

दुनिया की सबसे बेस्ट नॉनवेज डिश में दसवें नंबर पर स्पेन का मिक्स्ड सी फूड पेला है। इसे चावल में झींगे, मसल्स और स्क्विड के साथ बनाते हैं।

नंवे नंबर पर डक अल ऑरेंज हैं। फ्रांस की इस डिश में बत्तख को संतरे की चटनी के साथ खाया जाता है।

8वें नंबर पर भारत का मटन रोगश जोश है। इसमें मटन को धीमी आंच पर कई मसालों के साथ पकाते हैं।

7वें नंबर पर रूस का बीफ स्ट्रोगनोफ है। इसे गाय के मांस को प्याज, मशरूम और खट्टी मलाई के साथ बनाते हैं।

छठे नंबर पर मैक्सिको का टाकोस अल पास्टर है। इसे पोर्क (Pig meat) से बनाते हैं, इसे टॉर्टिला  में परोसा जाता है।

पांचवे नंबर पर जापान का सुशी है। इसे चावल और मछली के साथ पकाया जाता है।

चौथे नंबर पर इटली का बिस्तेका अला फियोरेंटीना है। इसमें गाय के टी आकार की हड्डी के मांस को ग्रिल करके खाया जाता है।

तीसरे नंबर पर थाईलैंड का फट कापरो है। इसे चिकन या पोर्क को तुलसी और मिर्च के साथ पकाकर खाया जाता है।

दूसरे नंबर पर मलेशिया की रोटी कनाई है। इसे गेंहूं के आटे के साथ बनाते हैं, इसे फिश करी के साथ खाया जाता है।

दुनिया में बेस्ट और नंबर वन नॉन वेज फूड का खिताब ब्राजील के पिकान्हा को मिला है। इसमें गाय के मांस को बार्बेक्यू के रूप में पकाते हैं।