मिर्जापुर

यूपी के इस जिले की बहू हैं आतिशी, जो संभालेंगी दिल्ली की सत्ता


Aman Pandey

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही आतिशी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की बहू हैं। आतिशी की ससुराल मझवा विधानसभा क्षेत्र के अंनतपुर गांव में है।

आतिशी की शादी ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह से हुई है। प्रवीण सुर्खियों और चर्चा से दूरी बनाकर रखते हैं।

आतिशी ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री ली है। सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई के बाद वो समाज से जुड़े काम से जुड़ गईं।

आतिशी ने सात साल मध्यप्रदेश के छोटे से गांव में बिताए। वहां एक एनजीओ में काम करते हुए उनका परिचय प्रवीण सिंह से हुआ। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2006 में शादी कर ली।

दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने से पहले उनका स्थाई निवास बनारस ही हुआ करता था। आतिशी के पति का पूरा परिवार लंबे समय से बनारस के लंका क्षेत्र में रह रहा है।

आतिशी के पति पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आतिशी के पति का पूरा नाम प्रवीण सिंह है। वह रिसर्चर हैं। वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने इसे दुख की घड़ी बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री बनाने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक का आभार भी जताया।