समाचार

स्पेन के 38 वर्षीय राफेल नडाल ने 92 एटीपी टाइटल जीते हैं, जिसमें 22 ग्रैंड स्लेम भी शामिल है।


Satya Brat Tripathi

11 October 2024

राफेल नडाल ने दो बार (2008, 2022) ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है।

सबसे अधिक फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है।

राफेल नडाल ने 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। इस वजह से उन्हें लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है।

राफेल नडाल ने आखिरी बार 2022 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

आंद्रे अगासी के बाद पुरुष एकल में करियर गोल्डन स्लेम हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी है नडाल

राफेल नडाल ने ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष एकल में 2008 जबकि युगल में 2016 में

राफेल नडाल के नाम 5 डेविस कप खिताब हैं, जिसे उन्होंने 2004, 2008, 2009, 2011, 2019 में जीता थे।

अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे राफेल नडाल

नोवाक जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर लिखा,आपके प्रति मेरे सम्मान और हमारे खेल के लिए आपने जो किया है, उसे व्यक्त करने के लिए एक पोस्ट पर्याप्त नहीं है। आपने लाखों बच्चों को टेनिस के लिए प्रेरित किया और मुझे लगता है कि यह शायद सबसे बड़ी उपलब्धि है।

रोजर फेडरर ने कहा, क्या करियर है, मैंने हमेशा उम्मीद की थी कि यह दिन कभी नहीं आए। अविस्मरणीय यादों और हमारे पसंदीदा खेल में आपकी सभी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए धन्यवाद।