राष्ट्रीय

दुनिया का पहला शहर भारत के इस राज्य में है स्थित जहां नॉनवेज खाना और बेचना बैन


Akash Sharma

1 October 2024

गुजरात का पालिताना शहर में अब नॉनवेज खाना गैरकानूनी (Non Veg Ban) घोषित कर दिया गया है।

ऐसा करने वाला पालिताना दुनिया का पहला शहर बन गया।

यह जैनियों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है।

जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण अब यहां मांस बेचना, खाना और जानवरों को काटना दंडनीय अपराध होगा।

प्रसिद्ध आदिनाथ मंदिर के साथ ही इस शहर में 800 से भी ज्यादा मंदिर हैं।

यह निर्णय 200 से अधिक जैन भिक्षुओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया।