लखनऊ

अखिलेश यादव ने कुछ ऐसे किया जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण


Prateek Pandey

11 October 2024

समाजवादी पार्टी के ढेरों कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव घर से बाहर निकले और आवास के बाहर ही जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं। पुलिस कब तक खड़ी रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी पुलिस हटेगी तो हम फिर वहां जाएंगे और जयंती मनाएंगे।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह सरकार गूंगी बहरी तो थी ही अब अंधी भी हो गई है। सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये सरकार विनाशकारी है। कोई भी अच्छी चीज दे दो उसका विनाश कर देती है। खुद त्योहार मना रहे हैं और हमें त्योहार भी नहीं मनाने दे रहे हैं।