Lifestyle News

Jaipur's Famous Place: गुलाबी शहर में ये नहीं देखा तो फिर क्या देखा


MEGHA ROY

अल्बर्ट हॉल:यहां संग्रहालय राजस्थानी कला और संस्कृति का एक अद्भुत उदाहरण है।यहां विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां और ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।

चोखी ढाणी: यहां एक पारंपरिक राजस्थानी गांव का अनुभव है, जहां आप स्थानीय संस्कृति, भोजन और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

सिटी पैलेस :यहां राजपूत संस्कृति और विरासत के बारे में जान सकते हैं। महल के अंदर कई संग्रहालय हैं, जहां आप कला, हथियार और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं देख सकते हैं।

हवा महल : यह महल 953 छोटी खिड़कियों से बना है, जो राजस्थानी शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण है। यह जगह खूबसूरत तस्वीरों के लिए एक आदर्श स्थान है।

नाहरगढ़ किला: यह किला पहाड़ियों पर स्थित है और यहां से आप पूरे शहर का शानदार दृश्य देख सकते हैं। शाम को यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

जंतर मंतर : यहां विभिन्न खगोलीय(Astronomical)उपकरण हैं, जो समय और खगोलीय घटनाओं का अध्ययन करने के लिए उपयोग किए जाते थे। यह UNESCO विश्व धरोहर स्थल है।

जल महल : एक अद्भुत जल महल है, जो मैनसागर झील के बीच में स्थित है। यह जगह फोटो खींचने के लिए बेहद खूबसूरत है, खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय।

अंबर किला : इसकी सुंदरता और इतिहास इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां आप हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं और किले की भव्यता का अनुभव कर सकते हैं।

रामनिवास बाग: रामनिवास बाग एक सुंदर उद्यान है, जहां आप शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए भी अच्छा है।