जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शारदीय नवरात्रि के दौरान शहर से लेकर पूरे जिले में सैकड़ों स्थानों पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां लगाई जाएंगी।


Shradha Jaiswal

मूर्तिकार मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को गढ़ रहे हैं और आकार दे रहे हैं।

इस बार नैला के विशाल पांडाल में 5 विशाल शेरों के स्वर्णिम रथ पर मां दुर्गा सवार होंगी।

बुर्ज खलीफा फेम लेजर शो आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

नैला स्टेशन की मां दुर्गा की प्रतिमा और भव्य प्रवेश द्वार हर साल प्रदेश ही नहीं देशभर में प्रसिद्धि के लायक रहता है।

मन्दिर की प्रतिकृति का 160 फीट ऊंचा और 150 फीट चौड़ा भव्य प्रवेश द्वार को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।