जबलपुर

मां काली की 51 फिट ऊंची प्रतिमा में अचानक भड़की आग


Avantika Pandey

17 October 2024

जबलपुर में स्थापित मां काली की 51 फिट ऊंची प्रतिमा में अचानक आग भड़क गई। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

ये घटना जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के बम्हनी का बताया जा रहा है। यहां पर बम्हनी में सबसे ऊंची काली मां की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। मूर्ति की ऊंचाई 51 फिट बताई जा रही है

बता दें कि पंडाल के पास मधुमक्खियों का एक छत्ता मौजूद था। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए पंडाल के पास आग जलाकर धूंआ किया गया था। लेकिन कुछ देर बाद इसमें आग भड़क गई और पूरे पंडाल में फ़ैल गई।

आग इतनी भयावह की दूर से ही इसकी लपटे नजर आ रही थी। इस घटना के दौरान पंडाल के आस-पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।