राशिफल

इन 4 राशियों की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण, एक क्लिक पर जानें अपना और अपनों का भाग्य


Pravin Pandey

1 October 2024

बुधवार 2 अक्टूबर 2024 का दिन खास है, आज सर्व पितृ अमावस्या पर आखिरी श्राद्ध और पितरों की विदाई है तो सूर्य ग्रहण भी है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण अशुभ घटना मानी जाती है।

हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन ग्रहों की स्थितियों का असर लोगों पर पड़ेगा। इसका 4 राशियों को नुकसान हो सकता है। एक क्लिक पर आइये जानते हैं कि बुधवार को किसे नफा होगा और किसे नुकसान…

मेष राशिः आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की शिक्षा में धन लगेगा, आमदनी के नए रास्ते खोजने में लगे रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशिः सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। वायु विकार से संबंधित परेशानी बनी रहेगी, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिः करियर में आ रही परेशानी दूर होगी, परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक परेशानी दूर होगी।

कर्क राशिः अपनी योग्यता का सही उपयोग करें, जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। आस पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी, निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

सिंह राशिः कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं, परिजनों के साथ समय बीतेगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

कन्या राशिः नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। न्यायालय में चल रहे प्रकरण यथावत रहेंगे, जमीन जायदाद के जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशिः आप लोगों का दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। हालांकि आज सूर्य ग्रहण के दिन तुला राशि वालों को मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करना होगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिः नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। बालों से संबंधित समस्या बनी रहेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, संतान सुख संभव है।

धनु राशिः बड़ों की बात न मानने से पश्चाताप होगा, आर्थिक समृद्धि होगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा, धार्मिक यात्रा संभव है।

मकर राशिः कार्य की अधिकता से कई निजी कार्य प्रभावित होंगे। अपने लिए समय निकालना जरूरी है, परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है, किसी देव स्थल के भ्रमण पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिः नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

मीन राशिः लंबे समय के बाद पुराने मित्रों से भेंट होगी। पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे, किसी समस्या का समाधान परिजनों के सहयोग से होगा। आर्थिक निवेश से लाभ होगा।