राशिफल

नवरात्रि के दूसरे दिन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, अपना भाग्य जानें एक क्लिक पर


Pravin Pandey

3 October 2024

दैनिक राशिफल शुक्रवार का संकेत है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से नवरात्रि के दूसरे दिन 4 अक्टूबर को सिंह, वृश्चिक समेत कई राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भाग्य, एक क्लिक पर

मेष राशिः नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों का किसी के इंतजार में समय बीतेगा, अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी, संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृषभ राशिः व्यापार में चल रहे तनाव समाप्त होंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। मित्रों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं, देवस्थल पर भ्रमण संभव है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

मिथुन राशिः पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेंगे, वाहन मशीनरी पर खर्च बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिः समय रहते जरूरी काम पूरे करें, आलस त्यागें। काम को समय पर करना सीखें, आध्यात्मिक उन्नति संभव है। संतान का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा।

सिंह राशिः आलस्य की अधिकता के कारण कार्य अधूरे रहेंगे, धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

कन्या राशिः आपके काम करने के तरीके लोगों को प्रभावित करेंगे, स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, नौकरी में तबादला संभव है।

तुला राशिः भाइयों से चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध खराब ना करें, समझदारी से काम लें। अध्ययन में रूचि कम रहेगी।

वृश्चिक राशिः दिन व्यस्तता वाला रहेगा, पैरों से संबंधित पीड़ा बढ़ सकती है। मकान की मरम्मत पर खर्च होगा, नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशिः आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है। नया वाहन मशीनरी खरीद सकते हैं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशिः आपके व्यक्तित्व से लोग शुक्रवार को प्रभावित होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा, न्याय पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिः विरोधी आपकी छवि खराब करने में लगे रहेंगे, आपके किए गए कार्यों में लोग खामियां निकालेंगे। विवाह में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा, व्यापार मध्यम रहेगा।

मीन राशि: बातें कम और काम ज्यादा करें, लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें। नौकरी में तबादला संभव है, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।