राशिफल

शुक्रवार क्या आपके लिए है लकी, एक क्लिक पर जानें


Pravin Pandey

17 October 2024

आपको अपनी राशि मालूम है तो एक क्लिक पर आप जान सकते हैं शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा है। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य ..

मेष राशिः दिनचर्या में हुए बदलाव के कारण कई कार्य प्रभावित होंगे, व्यापार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ संभव है।

वृषभ राशि: जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मकान दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: व्यवसाय से संबंधित अपने जरूरी दस्तावेजों को दुरुस्त रखें, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। पारिवारिक दृष्टि से समय शुभ है, मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

कर्क राशि: आर्थिक गतिविधियों में सावधानी रखने की आवश्यकता है, मित्रों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए स्तोत्र स्थापित होंगे।

सिंह राशि: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। संतान के विवाह में आ रही परेशानी से चिंतित रहेंगे, भाइयों से चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे।

कन्या राशि: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर है। संतान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। आलस्य की अधिकता से कार्य लंबित होंगे, पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

तुला राशि: आपके वॉक चातुर्य से रूके कार्य पूरे होंगे, अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय उन्नतिप्रद है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। घर बदलने का मन है, दुविधा में हैं, स्थान परिवर्तन से लाभ होगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे, कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या का समाधान होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, प्रतीक्षा कर रहे लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय दुखद है, अभी इंतजार करना होगा। कोर्ट कचहरी में अधिक खर्च होगा।

मकर राशि: आप सोचते क्या हैं, होता क्या है, अभी यही स्थिति बनी हुई है। लेकिन शुक्रवार को आध्यात्मिक बल और ईष्ट की कृपा के बल पर परेशानियों का सामना करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, सही समय का इंतजार करें, धैर्य रखें।

कुंभ राशि: मौज मस्ती में समय बीतेगा, अपनों को धोखा देने से बचें। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर है।

मीन राशि: अपनी मनमर्जी से कार्य न करें, समय स्थिति को देखते हुए निर्णय लेना समझदारी होगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी।